‘विवेगे धम्म माहिये’ ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन

संस्थाएं

चेंबूर।

‘विवेगे धम्म माहिये’ ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन

परमपूज्य आचार्यश्री महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या साध्वी निर्वाणश्री जी के पावन सान्निध्य में तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर द्वारा 'विवेगे धम्म माहिये' विषय पर एक ज्ञानवर्धक कार्यशाला का आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्वक किया गया। महिला मंडल की अध्यक्षा ममता कच्छारा ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। इस क्वीज़ में कुल 21 बहनों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के 4 ग्रुप बनाए गए - मैत्री ग्रुप, प्रमोद ग्रुप, करुणा ग्रुप एवं मध्यस्थ ग्रुप। विभिन्न राउंड के साथ यह क्विज़ संपन्न हुई। साध्वी निर्वाणश्री जी ने अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित इस कार्यशाला की सराहना करते हुए कहा कि अखिल भारतीय महिला मंडल नए-नए आयाम लेकर प्रस्तुत होती है। यह कार्यशाला बहनों को संयम के प्रति जागरूक करेगी तथा अहिंसा की ओर अग्रसर करेगी। साध्वी डॉ.योगक्षेमप्रभाजी ने भी अखिल भारतीय महिला मंडल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य केवल जीव हिंसा से बचना ही नहीं है, बल्कि आत्मा को भी जीव हिंसा से बचाना है। दैनिक जीवन में छोटे-छोटे कार्यों से होने वाली हिंसा से बचना चाहिए, जैसे - नल खुला छोड़ना, शावर के नीचे नहाना, जहाँ पानी का अपव्यय होता है। चातुर्मास काल में इन बातों का विशेष ध्यान रखें। कम पानी से भी कार्य चल सकता है। भोजन बनाते समय भी कम से कम जीव हिंसा हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए तो स्वयं का संयम भी होगा।