संस्थाएं
भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन
नालासोपारा, मुंबई। तेरापंथ सभा नालासोपारा के तत्वावधान में आचार्य श्री भिक्षु स्वामी के त्रिशताब्दी समापन वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य भिक्षु भक्ति का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण एवं तेरापंथ महिला मंडल के मंगलाचरण से हुआ। तत्पश्चात सभा अध्यक्ष भरत भलावत ने पधारे हुए सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का भावपूर्ण स्वागत अभिनंदन किया। भक्ति संध्या में सुप्रसिद्ध गायिकाओं स्वीटी मेहता एवं रिंकल लोढ़ा ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सभा अध्यक्ष भरत भलावत,, तेरापंथ युवक परिषद मंत्री उमेश कोठारी तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सीमा कोठारी की उपस्थिति रही