निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

संस्थाएं

उत्तर कोलकाता।

निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन

उत्तर कोलकाता। आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (एटीडीसी) के सहयोग एवं तेरापंथ युवक परिषद, पूर्वांचल के समर्थन से बिनायक एन्क्लेव, कोलकाता में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष दिलीप मारोठी जी द्वारा नवकार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न स्वास्थ्य जाँच सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं, जिसमें कुल 65 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ प्राप्त किया। स्थानीय नागरिकों ने इस जनकल्याणकारी एवं मानव सेवा के कार्य की सराहना करते हुए परिषद परिवार के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। तेरापंथ युवक परिषद, उत्तर कोलकाता के अध्यक्ष अभिषेक नाहटा एवं आदि उपस्थित रहे