लोगस्स सूत्र अनुष्ठान का भव्य आयोजन

संस्थाएं

गाँधीनगर- दिल्ली।

लोगस्स सूत्र अनुष्ठान का भव्य आयोजन

गाँधीनगर- दिल्ली। तेरापंथ भवन, कृष्णानगर, दिल्ली में 'युगप्रधान' आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य डॉ. मुनि अभिजीत कुमार जी एवं मुनि जागृतकुमार जी के पावन सान्निध्य में 'लोगस्स सूत्र के अनुष्ठान' का भव्य आयोजन किया गया। श्रावक समाज ने भी उमंग एवं जोश के साथ मुनिश्री के साथ एकाग्रता से अनुष्ठान का भरपूर लाभ लिया। सभा द्वारा आयोजित अनुष्ठान में अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंघवी, मंत्री महेन्द्र श्यामसुखा, विकास मंच के मुख्य ट्रस्टी बिमल कुमार पुगलिया आदि अनेक संस्थाओं के प्रतिनिधियों की सहभागिता रही। संचालन संयोजक बजरंग रांका ने किया।