मासखमण तप अभिनन्दन कार्यक्रम

संस्थाएं

बालोतरा।

मासखमण तप अभिनन्दन कार्यक्रम

तेरापंथ सभा अध्यक्ष राणमल फोला मेहता की पुत्रवधू मीना मेहता ने मासखमण तप किया। तप अभिनन्दन के अवसर पर आयोजित समारोह में उद्बोधन प्रदान करते हुए साध्वी श्री जी ने कहा — तपस्या आत्म विशुद्धि की पवित्र साधना है। 'आत्मबल और संकल्प बल के बिना इस साधना में सफलता हासिल नहीं होती है।' मीना ने अपने हौंसले को बुलंद रखा। आज वह अपने निर्धारित लक्ष्य के निकट है।साध्वी मंगलप्रज्ञा जी ने कहा — तप के साथ जप - स्वाध्याय, प्रवचन आदि से सदैव मीना ने खुद को नियोजित किए रखा है। निरंतर आगे बढ़ती रही। है। तपस्या व्यक्ति के तन-मन को स्वस्थ बनाती है। आत्मिक आनंद की अनुभूति करवाती है। चातुर्मास का समय तप साधना का विशेष अवसर है। साध्वी सुदर्शन प्रभा, साध्वी डॉ. राजुल प्रभा, साध्वी डॉ. चैतन्य प्रभा, साध्वी डॉ. शौर्य प्रभा जी ने संगान कर तप अनुमोदना की। संचालन सहमंत्री राजेश बाफ़ना ने किया।