301वें जन्मोत्सव एवं 269वें बोधि दिवस पर धम्मजागरण का आयोजन

संस्थाएं

अहमदाबाद।

301वें जन्मोत्सव एवं 269वें बोधि दिवस पर धम्मजागरण का आयोजन

अहमदाबाद। तेरापंथ के आद्य अधिशास्ता महामना आचार्य भिक्षु के 301वें जन्मोत्सव एवं 269वें बोधि दिवस के पावन उपलक्ष्य में तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद द्वारा पूज्य साध्वी अणिमा श्री जी ठाणा-5 की पावन सन्निधि में भव्य धम्मजागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ युवक परिषद, अहमदाबाद के मंत्री हैप्पी भरसारिया ने स्वागत एवं अभिनंदन के साथ किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में आचार्य भिक्षु के आदर्शों, त्याग, अनुशासन एवं समता के संदेश को जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा देते हुए आज के इस स्वर्णिम दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। धम्मजागरण में सुप्रसिद्ध भजन गायकों दीपक संचेती, आनंद बोथरा, अरिहंत बाफना एवं जिज्ञासा पींचा ने भावपूर्ण भजनों की सुमधुर प्रस्तुतियों के माध्यम से आचार्य भिक्षु के प्रति अपनी श्रद्धा एवं भक्ति अर्पित की।