वॉइस ऑफ तेरापंथ’ फाइनल में गूंजे भक्ति सुर

संस्थाएं

गांधीनगर बैंगलोर।

वॉइस ऑफ तेरापंथ’ फाइनल में गूंजे भक्ति सुर

गांधीनगर बैंगलोर। साध्वी पावनप्रभा जी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में तेरापंथ भवन गांधीनगर में आयोजित ज्ञानशाला की बहुप्रतीक्षित ‘वॉइस ऑफ तेरापंथ’ (गायन प्रतियोगिता) का भव्य फाइनल श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा गांधीनगर बैंगलोर के तत्वावधान में ज्ञानशाला के कुशल नेतृत्व में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में लगभग 200 श्रद्धालुओं एवं अभिभावकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अपने मंगल उद्बोधन में साध्वी पावनप्रभाजी ने ज्ञानार्थियों की निर्भीक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञानशाला बच्चों के व्यक्तित्व एवं संस्कार निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने प्रशिक्षकों के समर्पित प्रयासों तथा अभिभावकों द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन की भी भूरि-भूरि प्रशंसा की। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में धृति सिंघी प्रथम, मन्नत महेर द्वितीय एवं रिद्धि पितलिया तृतीय स्थान पर रहे।