तत्वज्ञान तेरापंथ दर्शन एवं तत्व विज्ञ परीक्षार्थियों का सम्मान

संस्थाएं

विजयनगर , बैंगलोर।

तत्वज्ञान तेरापंथ दर्शन एवं तत्व विज्ञ परीक्षार्थियों का सम्मान

विजयनगर , बैंगलोर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित तुलसी शिक्षा परियोजना के तहत तत्व ज्ञान, तेरापंथ दर्शन, तत्व विज्ञ एवं जैन स्कॉलर की परीक्षा देने वाले परीक्षार्थियों का तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि विनीत कुमार जी एवं मुनि पुनीत कुमार जी के पावन सानिध्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सभी परीक्षार्थियों को गत वर्ष हुई परीक्षाओं के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर विजयनगर केंद्र संयोजिका बरखा पुगलिया ने कहा अभिलाषा डांगी ने राष्ट्रीय स्तर पर पंचम स्थान प्राप्त किया तथा अरविंद मांडोत एवं सुमन कोठारी 6 वर्षों के तत्व ज्ञान पाठ्यक्रम को पूर्ण कर तत्व प्रचेता बने।