रक्तदान कर्तव्यम् के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन

संस्थाएं

सूरत।

रक्तदान कर्तव्यम् के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन

सूरत। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आयोजित राष्ट्रव्यापी 'रक्तदान कर्तव्यम्'अभियान के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद, सूरत द्वारा सेलिब्रिटी ग्रीन परिसर, सूरत में एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया। इस शिविर ब्लड बैंक के रूप में सरदार वल्लभभाई पटेल ब्लड सेंटर का सहयोग रहा। शिविर के दौरान कुल 55 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में ABTYP महामंत्री सौरभ पटावरी, तेरापंथ युवक परिषद सूरत अध्यक्ष अमितज सुराणा, मंत्री गणेश बम्ब, आदि उपस्थित रहे।