मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में बच्चों को दिए गए संस्कार एवं जीवन-मूल्यों के संदेश

संस्थाएं

सिलचर।

मंत्र दीक्षा कार्यक्रम में बच्चों को दिए गए संस्कार एवं जीवन-मूल्यों के संदेश

सिलचर। तेरापंथ युवक परिषद एवं ज्ञानशाला के संयुक्त तत्वावधान में मंत्र दीक्षा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानशाला के बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान करने के साथ धार्मिक संस्कारों एवं श्रेष्ठ जीवन-मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कुसुम मालू द्वारा प्रस्तुत त्रिपदी वंदना से हुआ। इसके पश्चात ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओं ने मंत्र दीक्षा से संबंधित मधुर गीतिका की प्रस्तुति दी। पूजा मरोठी ने नमस्कार महामंत्र की महत्ता पर आधारित प्रेरणादायक कहानी के माध्यम से बच्चों को मंत्र की शक्ति एवं नियमित जप का महत्व समझाया। ज्ञानशाला की प्रशिक्षिका मनीषा गुलगुलिया ने बच्चों के माध्यम से पंच परमेष्ठी से संबंधित सुंदर एवं ज्ञानवर्धक प्रस्तुति प्रदान कराकर सभी का मन मोह लिया। ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका प्रेम सुराणा ने ज्ञानार्थियों को मंत्र दीक्षा दिलाई। कुशल संचालन तेरापंथ युवक परिषद, सिलचर के सहमंत्री लोकेश गुलगुलिया ने किया।