संस्थाएं
बारह व्रत कार्यशाला का आयोजन
अहमदाबाद पूर्व। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद्, अहमदाबाद पूर्व द्वारा तेरापंथ भवन, कांकरिया मणिनगर में बारह व्रत कार्यशाला का आयोजन युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी रामकुमारी जी आदि ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में हुआ। साध्वी आत्मप्रभा जी ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में बारह व्रतों के स्वरूप, महत्व एवं आध्यात्मिक उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए श्रावक जीवन में व्रतों की भूमिका को समझाया। कांकरिया मणिनगर सभा के अध्यक्ष चंपालाल गांधी, कार्यशाला में उपासक प्राध्यापक डालिमचंद नवलखा, अहमदाबाद पूर्व के संगठन मंत्री गौरव भंसाली सहित बड़ी संख्या में श्रावक - श्राविकाओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन परिषद् के सहमंत्री संदीप बरडिया ने किया।