संस्थाएं
अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट प्रतियोगिता
इचलकरंजी। अणुव्रत के तत्वाधान में अणुव्रत समिति इचलकरंजी द्वारा आयोजित ACC 2026 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का सफल आयोजन तेरापंथ भवन इचलकरंजी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अणुव्रत गीत के साथ हुआ। अणुव्रत समिति की अध्यक्षा सीमा डागा ने अपने प्रेरणादायी वक्तव्य में बच्चों का उत्साहवर्धन कर पधारे हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। अणुव्रत क्रिएटिविटी कांटेस्ट २०२६ की संयोजिक रश्मि संकलेचा ने ACC 2026 के स्कूल स्तर से जिला स्तर की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।