‘मधुरम – मिठास अपनत्व की’ कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

चेन्नई।

‘मधुरम – मिठास अपनत्व की’ कार्यशाला का आयोजन

चेन्नई। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में CPS Academy for Leadership & Excellence द्वारा व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘मधुरम – मिठास अपनत्व की’ का आयोजन तेरापंथ युवक परिषद्, चेन्नई द्वारा तेरापंथ भवन, ट्रिप्लीकेन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि डॉ. पुलकित कुमारजी ठाणा-2 के पावन सान्निध्य में हुआ। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन युवा गौरव भरत मरलेचा द्वारा किया गया। तेयुप चेन्नई के अध्यक्ष कोमल डागा ने पधारे हुए सभी अतिथि एवं श्रावक समाज का स्वागत किया। कार्यक्रम के अध्यक्षता करने पधारे अभातेयुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनंत बागरेचा CPS Academy की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कार्यशाला के लिए शुभकामनाएँ संप्रेषित कीं l कार्यशाला के प्रशिक्षकों का परिचय कार्यशाला संयोजक एवं तेयुप चेन्नई के उपाध्यक्ष प्रथम दिनेश भंसाली ने किया । राष्ट्रीय प्रशिक्षिका मनीषा सेठिया एवं दिनेश बुरड़ ने अपने प्रभावशाली एवं संवादात्मक प्रशिक्षण के माध्यम से रिश्तों में प्रेम, विश्वास, संवाद एवं अपनत्व के महत्व को सरल एवं रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। संचालन तेयुप चेन्नई के मंत्री श्रीकांत चोरड़िया ने किया। आभार ज्ञापन कार्यशाला संयोजक एवं सहमंत्री प्रथम तरुण बैद ने दिया l