संस्थाएं
Trust– Time–Talk–Thanks and Tolerance सुखी जीवन के आधार
आचार्य श्री महाश्रमण जी के विद्वान सुशिष्य मुनि दीप कुमार जी ठाणा 2 के पावन सानिध्य में तथा तेरापंथ महिला मंडल हैदराबाद के तत्वावधान में ' हैप्पी कपल - खुशियां डबल' कार्यशाला का आयोजन तेरापंथ भवन डी वी कोलोनी सिकंदराबाद में किया गया। इस कार्यक्रम के स्पीकर फ़िल्म पर्सनलैटी व इंटरनेशनल सोफ्ट स्कील ट्रेनर मि. के वी प्रदीप थे। सभा के अध्यक्ष सुशील संचेती, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष विनोद दूगड़, अणुव्रत समिति अध्यक्ष राजेंद्र बोथरा, महिला मंडल अध्यक्षा नमिता सिंघी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। मुनि दीप कुमार जी ने अपने उद्बोधन में फ़रमाया कि भारतीय संस्कृति में दांपत्य जीवन एक आदर्श परंपरा रही है।आज दाम्पत्य जीवन में खटास,दरार व टूटन की स्थितियां बढ़ रही है। उन्होंने फ़रमाया कि विश्वास रिश्ते का आधार स्तम्भ है। गर विश्वास नहीं तो सात फेरों का संबंध टूटने में सात मिनिट भी नहीं लगती। कपल 5 T के द्वारा हैप्पी रह सकते हैं ,वो 5 T है -Trust, Time, Talk, Thanks and Tolerance. मुनि काव्य कुमार जी ने अपने प्रभावी वक्तव्य में एक कहानी के माध्यम से सफल दापंत्य जीवन के चार सुत्र बताए- सहना, समझना, सम्मान देना व साथ निभाना। स्पीकर के वी प्रदीप कुमार जी ने पी पी टी के माध्यम से कैसे हर कपल हैप्पी रह सकते हैं,के नुस्खे बताए। मुख्य वक्ता के वी प्रदीप जी ने कहा - कि दाम्पत्य जीवन में खुशियां अपने आप नहीं आतीं, बल्कि उन्हें प्रेम, समझ और छोटे-छोटे प्रयासों से निर्मित करना पड़ता है। पति-पत्नी एक-दूसरे को बदलने की अपेक्षा रखने के बजाय एक-दूसरे को समझने और स्वीकार करने का प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि परिवार में छोटी-छोटी खुशियों को सेलिब्रेट करना, साथ समय बिताना और एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना दाम्पत्य कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी सुराणा ने तथा धन्यवाद ज्ञापन मंत्री निशा सेठिया ने दिया।