तेरापंथ युवक परिषद का सम्मान

संस्थाएं

रायपुर।

तेरापंथ युवक परिषद का सम्मान

तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर द्वारा समाजहित एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों — Mega Blood Donation Drive (MBDD), Eye Donation Drive एवं Acharya Tulsi Diagnostic Centre (ATDC) — के लिए प्रभा फाउंडेशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में TYP रायपुर को गरिमामयी सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. रमन सिंह( अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ विधानसभा), बृजमोहन अग्रवाल (सांसद), राजेश मूणत (विधायक), पुरंदर मिश्रा (विधायक), मोतीलाल साहू (विधायक) एवं महापौर मीनल चौबे के द्वारा तेरापंथ युवक परिषद, रायपुर का सम्मान किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर TYP रायपुर की ओर से अध्यक्ष आकाश बैद आदि उपस्थित रहे। यह सम्मान TYP रायपुर के
सभी सदस्यों के लिए गर्व एवं प्रेरणा का विषय है।