संस्थाएं
TPF है Target to Top का चैनल
आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी सुशिष्या डॉ. साध्वी परमयशाजी के सान्निध्य में 'T.P.F. शपथ ग्रहण समारोह' के कार्यक्रम का समायोजन हुआ।। डॉ. साध्वी परमयशाजी ने अपने उद्बोधन में कहा कि Target to Top का शानदार Channel है T.P.F.! Peace to Power का शानदार Junction है T.P.F.! fastwork to future का मंदार दीदार है T.P.F.! अगर, मगर, किंतु, परंतु को Dictionary से निकाल दें। I will को Aceept करें। Loving, Laughing, Lighting and Learning nature के साथ जीएं।। A.C. ज्यों Cool Cool रहना, Impressive life का स्वर्णिम सूत्र है। आक्रोश उत्तेजना हार का प्रमाणपत्र है। आक्रोश नहीं अनावेश का आलोक असली पूंजी है।। Peace Power है तो सब कुछ है हमारे पास। सब कुछ हो मन की शांति न हो तो कुछ नहीं है। जीवन की वर्णमाला का आदि मध्य और आखिरी आयाम है P.M. बनना Peace of mind बनना।Hardwork + vision + time management = Success. T.P.F. वाले 'गुलाब की तरह महकते रहिए, चिराग की तरह प्रकाश करते रहिए।। डॉ. साध्वी परमयशाजी, साध्वी विनम्रयशाजी, साध्वी मुक्ताप्रभाजी और साध्वी कुमुदप्रभाजी ने 'T.P.F. सुहाना है शासन में' गीत का संगान किया।वर्तमान T.P.F. अध्यक्ष धीरज आंचलिया ने सबका स्वागत किया, श्रीपाल सकलचा ने शपथ ग्रहण करवाई। शपथ ग्रहण समारोह में निर्वर्तमान अध्यक्ष हिमांशु चपलोत, तेरापंथ सभाध्यक्ष नेमीचंद पोरवाड़, महिला मंडल अध्यक्षा महिमा चोरड़िया आदि की उपस्थिति रही। आभार ज्ञापन नैन्सी चोरड़िया ने किया। संयोजन T.P.F. मंत्री भरत गंग ने किया।