रवि हस्त नक्षत्र अमृत सिद्धि योग का आयोजन

संस्थाएं

सेलम।

रवि हस्त नक्षत्र अमृत सिद्धि योग का आयोजन

तेरापंथ भवन, सेलम में साध्वी संयमलता जी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में “रवि हस्त नक्षत्र अमृत सिद्धि योग” विषय पर आध्यात्मिक अनुष्ठान का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। पूरे आयोजन की थीम नीला रंग रही। सभागार को आकर्षक नीली सजावट से सजाया गया तथा सभी प्रतिभागियों ने भी नीले रंग की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया। अनुष्ठान में नवकार महामंत्र, मंगल भावना, भगवान पार्श्वनाथ का ध्यान एवं विभिन्न संकटमोचक मंत्रों का सामूहिक उच्चारण किया गया।प्रतिभागियों ने जोड़ों के रूप में सहभागिता कर पारिवारिक समरसता, प्रेम आध्यात्मिक उन्नति का संदेश दिया।