संस्थाएं
सामूहिक आयंबिल तप अनुष्ठान का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि विनीत कुमार जी के पावन सान्निध्य में स्थानीय तेरापंथ भवन मे सामूहिक आयंबिल तप अनुष्ठान का आयोजन किया गया। अध्यक्षा महिमा पटावरी ने सभी का स्वागत किया। जैन धर्म में आयंबिल को विशिष्ट तप के रूप में माना गया है। इसमें साघक दिन में एक बार केवल सदा उबला हुआ और नीरस भोजन करता है, इसमें सभी प्रकार के रस युक्त और गरिष्ट पदार्थों का त्याग किया जाता है। इस तप का उद्देश्य शरीर को कष्ट देना नहीं बल्कि भोजन और स्वाद के प्रति आसक्ति को समाप्त कर आत्मिक शुद्धि प्राप्त करना है। महिला मंडल द्वारा आयोजित इस अनुष्ठान में 72 भाई- बहनों ने सामूहिक रूप से आयंबिल तप लिया। तप अनुष्ठान के सफल आयोजन में संयोजिका निवर्तमान अध्यक्ष मंजू गदिया एवं अनीता पटावरी का श्रम विशेष रूप से योगभूत बना।