रक्षाबंधन कार्यशाला का भव्य आयोजन

संस्थाएं

राजाजीनगर।

रक्षाबंधन कार्यशाला का भव्य आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित “जैन संस्कार विधि से कैसे मनाए रक्षाबंधन” कार्यशाला का भव्य आयोजन तेरापंथ युवक परिषद् राजाजीनगर द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन, राजाजीनगर में अभातेयुप वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत बागरेचा की अध्यक्षता में किया गया। तेयुप अध्यक्ष राजेश देरासरिया ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी का स्वागत किया। कार्यशाला का शुभारंभ पंच परमेष्ठी नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। संस्कारक राजेश देरासरिया, सतीश पोरवाड़ एवं रनीत कोठारी ने जैन संस्कार विधि का विश्लेषण करते हुए विभिन्न मंगल मंत्रों के उच्चारण तथा रक्षाबंधन पर्व को जैन संस्कार विधि से मनाने की सरल एवं प्रायोगिक डेमो द्वारा जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में अभातेयुप वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत बागरेचा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि तेयुप राजाजीनगर प्रत्येक कार्य को अलग एवं अभिनव रूप में करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही है, जिसका उदाहरण आज की यह रक्षाबंधन कार्यशाला है। सभा अध्यक्ष मदनलाल बोराणा, तेयुप संस्थापक अध्यक्ष सुनील बाफना एवं महिला मंडल अध्यक्षा सुनीता कोठारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मंच संचालन एवं आभार ज्ञापन मंत्री जयंतीलाल गांधी ने किया।