स्नेहिल–पुलकित : रक्षा बंधन

संस्थाएं

पूर्वांचल कोलकाता।

स्नेहिल–पुलकित : रक्षा बंधन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वाधान में तेरापंथ युवक परिषद् पूर्वांचल, कोलकाता द्वारा जैन संस्कार विधि के माध्यम से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। संस्कारक पुष्पराज सुराणा, मुकेश सेठिया एवं परिषद के मंत्री व संस्कारक पंकज आंचलिया ने ज्ञानशाला के बच्चों एवं उपस्थित परिवारजनों को जैन संस्कार विधि के अनुरूप रक्षाबंधन पर्व मनाने की परंपरा, भावना एवं महत्व के बारे में सरल एवं सारगर्भित जानकारी प्रदान की। कार्यशाला के माध्यम से बच्चों को रक्षाबंधन के अवसर पर आडम्बर एवं प्रदर्शन से दूर रहते हुए जैन संस्कार, सादगी एवं पारिवारिक मूल्यों के साथ पर्व मनाने की प्रेरणा दी गई।