जन जन की विधि जैन संस्कार विधि

संस्थाएं

कांदिवली, मुंबई।

जन जन की विधि जैन संस्कार विधि

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद कांदिवली द्वारा जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। साध्वी प्रीयंवदा जी ने कहा इस कार्यशाला के द्वारा हर एक व्यक्ति त्याग की भावना को जागृत करने का प्रयास करे, त्याग की चेतना को जगाने का प्रयास करें और अपने संस्कारों को सुरक्षित रखने हेतु हमेशा तत्पर रहे। श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउण्डेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने फाउण्डेशन की ओर से स्वागत किया। मंत्री जगदीश परमार ने सभी से जैन संस्कार विधि अपनाने का आह्वान किया। स्वागत भाषण तेयुप अध्यक्ष आशीष श्री श्रीमाल ने दिया। संस्कारक शांतिलाल कोठारी ने विधिवत मंगल भावना यंत्र को स्थापित किया व परिषद में उपस्थित सभी भाई-बहनों को जैन संस्कार विधि से किस तरह रक्षाबंधन मनायें उसकी पूरी विधिवत् जानकारी दी। जैन संस्कारक ने सभी को आध्यात्मिक रक्षा कवच का अनुष्ठान करवाया कांदिवली ज्ञानशाला प्रशिक्षिका सेजल चोरड़िया एवं मोनिका जैन की उपस्थिति रही। सम्मान अध्यक्ष आशीष श्रीमाल, मंत्री विमल धाकड़, उपाध्यक्ष भावेश चोरड़िया, कोषाध्यक्ष हर्षल चोपड़ा द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन तेयुप मंत्री विमल धाकड़ ने किया।