संस्थाएं
रक्षा बंधन कार्यशाला का आयोजन
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन ज्ञानशाला लिलुआ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभआरम्भ नमस्कार महामंत्र के संगान् से किया गया संस्कारक मनीष डागा ने जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन का त्योहार कैसे मनाए यह सरल शब्दों में समझाया। नमस्कार महामंत्र,लोगस्स का पाठ और मंगल पाठ के उच्चारण के साथ राखी बांधते समय ये मंत्र बोलना चाहिए। सर्व मंगल मांगलयम, सर्व कल्याण कारणम। प्रधान सर्व धर्माणं, जैनम जयतु शासनम। लिलुआ की सहमंत्री स्वीटी विनायकीया, ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षिका वंदना बड़रिया, समता बागरेचा समेत 9 महिलाएं/बहनों, 6 भाईयो और 11 बच्चों ने सहभागिता दर्ज कराई।