संस्थाएं
विद्यार्थियों का नि:शुल्क दंत-जाँच
विद्यार्थियों में दंत स्वास्थ्य एवं मौखिक स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सूरत नेशनल प्राथमिक शाला, उधना में नि:शुल्क दंत-जाँच एवं मौखिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर, उधना के सहयोग से आयोजित इस शिविर में 328 से अधिक विद्यार्थियों ने नि:शुल्क दंत-जाँच एवं आवश्यक चिकित्सकीय मार्गदर्शन का लाभ लिया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों के दाँतों एवं मसूड़ों की जाँच की गई तथा दंत स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान कर उचित देखभाल के संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। चिकित्सकों ने विद्यार्थियों को सही तरीके से ब्रश करने की विधि, नियमित दंत-जाँच एवं मौखिक स्वच्छता के महत्व के बारे में समझाया। बच्चों में दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ATDC टीम द्वारा Dental Cartoon Video भी प्रदर्शित किया गया। साथ ही विद्यालय के स्टाफ के लिए भी नि:शुल्क दंत-जाँच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। डॉ. दीपेश मेहता, डॉ. नैंसी जैन, डॉ. पार्श्व शाह, डॉ. दिशा दधाणिया, डॉ. खुशी डागा, डॉ. चेतना मालू, डॉ. जील जरीवाला परिषद् अध्यक्ष मनीष कावड़िया ने समाजसेवा का अवसर प्रदान करने के लिए विद्यालय प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य परेश पटेल ने तेरापंथ युवक परिषद्–उधना की पूरी टीम के समर्पण, सेवाभाव एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।