क्या है तेरापंथ दर्शन: क्विज़ प्रतियोगिता–कार्यक्रम

संस्थाएं

उधना।

क्या है तेरापंथ दर्शन: क्विज़ प्रतियोगिता–कार्यक्रम

उधना। तेरापंथ युवक परिषद् – उधना द्वारा आयोजित 'क्या है तेरापंथ दर्शन?' विषय पर आधारित कम्प्यूटरीकृत क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन तेरापंथ भवन, उधना में अत्यंत सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमणजी की सुशिष्या डॉ. साध्वी परमयशाजी आदि ठाणा – 4 के मंगल सान्निध्य में नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुई। इस क्विज़ प्रतियोगिता में कुल 7 ग्रुप बनाए गए, जिनमें प्रत्येक ग्रुप में 4-4 सदस्य सम्मिलित थे। कार्यक्रम में क्विज़ के जज के रूप में तेरापंथ टाइम्स के संपादक जयेश मेहता एवं समण संस्कृति संकाय के साउथ गुजरात के प्रभारी गौतम आँचलिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। क्विज़ प्रतियोगिता को सफल बनाने में वैभव ढीलीवाल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन अनिल सिंघवी एवं स्मित चोरड़िया द्वारा किया गया।