REAL VICTORY मंत्र अनुष्ठान एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का सफल आयोजन

संस्थाएं

सेलम।

REAL VICTORY मंत्र अनुष्ठान एवं रक्षाबंधन कार्यशाला का सफल आयोजन

सेलम। ‘REAL VICTORY – जयाचार्य द्वारा सिद्ध शांतिक संवर्धक मंत्र अनुष्ठान’ तथा ‘रक्षाबंधन कार्यशाला 2026’ का आयोजन अपने मंगल उद्बोधन में साध्वी संयमलताजी ने दोनों कार्यशालाओं के उद्देश्य एवं महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए आत्मसंयम, सदाचार, संस्कार, सेवा तथा आध्यात्मिक जीवन मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वास्तविक विजय स्वयं के मन एवं विकारों पर विजय प्राप्त करने में है तथा रक्षाबंधन पर्व जैन परंपरा में आत्मरक्षा, संयम और संस्कारों का प्रेरणादायी संदेश देता है। इसके उपरांत साध्वी मार्दव श्री जी ने श्रद्धालुओं को शांतिक संवर्धक मंत्र का सामूहिक मंत्रोच्चार करवाया, जिसमें सभी ने श्रद्धा एवं एकाग्रता के साथ सहभागिता की। रक्षाबंधन कार्यशाला में 15 भाई-बहनों के जोड़ों ने जैन संस्कार विधि के अनुसार रक्षाबंधन अनुष्ठान सम्पन्न किया।