80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

संस्थाएं

उधना।

80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह

उधना। तेरापंथ भवन, उधना में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन एवं उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। वरिष्ठजन शांतीलाल चोरडिया, प्रकाश कच्छारा, सोहनलाल भलावत ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। इस दौरान किशोर मंडल द्वारा दी गई सलामी ने कार्यक्रम की शोभा को और बढ़ाया। इस आयोजन में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद्, तेरापंथ महिला मंडल एवं अन्य सभी सभा-संस्थाओं की गरिमामय उपस्थिति रही। तेरापंथ युवक परिषद् अध्यक्ष मनीष कावड़िया, महिला मंडल अध्यक्षा महिमा चोरड़िया एवं ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षिका ऊषा डांगी ने अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल संचालन ज्ञानशाला सह-प्रशिक्षिका सीमा डांगी द्वारा किया गया।