धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मनाया रक्षाबंधन

संस्थाएं

वडोदरा।

धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मनाया रक्षाबंधन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद वडोदरा द्वारा तेरापंथ भवन में “जैन संस्कार विधि से मनाएं रक्षाबंधन” विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य रक्षाबंधन पर्व को जैन संस्कार एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप मनाने तथा परिवारों में संस्कारों को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ जैन संस्कारक दीपक श्रीमाल, महावीर हिरण एवं हितेश महनौत द्वारा जैन संस्कार विधि के अनुसार किया गया। रक्षाबंधन जैसे पारंपरिक पर्वों को केवल सामाजिक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मनाने की प्रेरणा दी। जैन संस्कारकों द्वारा रक्षाबंधन से जुड़े धार्मिक प्रसंगों एवं जैन संस्कार विधि के माध्यम से इस पर्व को मनाने की प्रक्रिया को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया। उपस्थित श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए जैन संस्कार विधि को अपने जीवन एवं पारिवारिक आयोजनों में अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि चार पीढ़ियाँ एक साथ बैठकर रक्षाबंधन के इस धार्मिक एवं पारिवारिक आयोजन में सहभागी बनीं।