रचनाएं
रक्षाबंधन का अनमोल धागा
रेशम का मुलायम धागा,
मात्र धागा नहीं, बल्कि .........
यह तो भाई बहन के प्यार का अटूट बंधन है।
भाई की कलाई को सुशोभित करता धागा,
मात्र धागा नहीं, बल्कि ..........
यह तो बहनों की सुरक्षा का अटल वचन है।।
हीरे-जवाहरात सा अनमोल धागा,
मात्र धागा नहीं बल्कि ..........
यह तो सुखमय जीवन का रक्षा-कवच है।
सतरंगी, रंग बिरंगा मनमोहक धागा,
मात्र धागा नहीं, बल्कि ............
यह तो मधुर रिश्तों का अकल्पनीय आधार है।।
रक्षाबंधन का अनुपम धागा,
मात्र धागा नहीं, बल्कि .............
यह तो वीरांगनाओं का रक्षात्मक संदेश है।
कुंकुम, अक्षत और रोली का कच्चा धागा,
मात्र धागा नहीं, बल्कि ..........
यह तो विजय सूत्र चमकाता धरती और आसमान है।