संस्थाएं
आज की अदालत- एक संदेशपूर्ण नाटिका
तिरुपुर। तेरापंथ भवन में साध्वी सिद्ध प्रभा जी ठाणा-4 के सान्निध्य में युवती विभाग, तिरुपुर द्वारा 'आज की अदालत' नामक रोचक एवं संदेशपूर्ण नाटिका प्रस्तुत की गई। वर्तमान समय में दाम्पत्य जीवन में बढ़ते तनाव, आपसी मतभेद एवं तलाक जैसी संवेदनशील समस्या को उजागर करते हुए रिश्तों में संवाद, समझ और समन्वय का सुंदर संदेश दिया। नाटिका में सभी बहनों ने पूरे उत्साह, लगन एवं समर्पण के साथ अपनी भूमिकाओं को जीवंत किया। इस सुंदर प्रस्तुति को आकार देने में साध्वी सिद्ध प्रभा जी का विशेष मार्गदर्शन एवं प्रेरणा रही । उन्होंने छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर प्रस्तुति को प्रभावशाली रूप प्रदान किया। इस पूरी प्रस्तुति के पीछे साध्वी आस्था प्रभा जी एवं साध्वी दीक्षा प्रभा जी की सक्रिय सहभागिता अथक परिश्रम ,समय एवं मार्गदर्शन मिला। नाटिका में भाग लेने वाली सभी बहनों का अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनीता बरडिया द्वारा उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रीति भंडारी ने किया।