युवाचार्य का पद देकर के गण में भर दी पुलकन

रचनाएं

मुनि हिमांशु कुमार

युवाचार्य का पद देकर के गण में भर दी पुलकन

गुरु महाश्रमण को वंदन
युवाचार्य का पद देकर के गण में भर दी पुलकन
१.महावीर के शासन में यह महावीर अलबेला
भिक्षु शासन शिखर चढ़े यह आई मंगल वेला
महाश्रमण-महावीर की जोड़ी धर्मसंघ की धड़कन॥
२.धोरों की धरती में देखो कैसा फूल खिला है
जैसलमेर जिला फलसुंड गांव में हमें मिला है
सवाईचंद जी छगणी देवी का है प्यारा नंदन॥
३.महाप्रज्ञ के करकमलों से संयम धन है पाया
दो-दो गुरुओं की सन्निधि पा जीवन शिखर चढ़ाया
बन गए श्रेष्ठ श्रुताराधक अब मेटो जग का क्रंदन॥
४.मुख्य मुनि पद देकर के गुरु ने संकेत दिया था
सेवा समता क्षमता से गुरु का दिल जीत लिया था
नव चिंतन नव ऊर्जा द्वारा गण में भर दो स्पंदन॥
५.नव युवराजा का हम सब मिल वर्धापन करते हैं
महाश्रमण के महावीर का हम सुमरण करते हैं
गण का हर सदस्य करता है श्रद्धा से अभिनंदन॥
(लय: जहाँ डाल-डाल पर सोने...)