स्वास्थ जांच शिविर का सफल आयोजन

विविध

सूरत।

स्वास्थ जांच शिविर का सफल आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, सूरत द्वारा सेलिब्रिटी ग्रीन सोसाइटी, सूरत के सहयोग से एक स्वास्थ जांच शिविर का सफल आयोजन किया। यह शिविर उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। मानव सेवा एवं जनकल्याण के इस महाअभियान में 88 मरीजों की जांच की गई। जिसमें दांत की जांच, आंख नाक गले की जांच, पेट के संबंधित जांच, जनरल जांच तथा खून की जांच की गई। इस कार्यक्रम में Zone 6 DCP राजेश परमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज के साथ रक्तदान भी किया और सभी को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में ABTYP महामंत्री सौरभजी पटावरी, तेरापंथ युवक परिषद सूरत अध्यक्ष अमित सुराणा, मंत्री गणेश बम्ब, उपस्थित रही ।