संस्थाएं
रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन
राजराजेश्वरी नगर। अभातेयूप द्वारा निर्देशित तेरापंथ युवक परिषद राजराजेश्वरी नगर द्वारा आयोजित रक्षाबंधन कार्यशाला का आयोजन मुनि आकाश कुमारजी, मुनि हितेंद्र कुमार जी के पावन सानिध्य में संस्कारक आशीष सिंघी एवं विनय पितलिया ने बहुत ही सुंदर और सरल तरीके से कार्यशाला को सम्पन्न करवाया। रक्षाबंधन को जैन संस्कार विधि से मनाने की प्रक्रिया समझाई गई। रक्षा-सूत्र को भाई-बहन के प्रेम एवं विश्वास के साथ-साथ संयम, सद्भाव, संस्कार और परस्पर मंगलभावना का प्रतीक बताया गया। रक्षाबंधन के माध्यम से भगवान महावीर के अहिंसा एवं संयम के संदेश को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी गई। रक्षाबंधन कार्यशाला के संयोजक गौतम नाहटा रहे।