आरोहण' से संस्कारों की नई उड़ान

संस्थाएं

विजयनगर।

आरोहण' से संस्कारों की नई उड़ान

विजयनगर। तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनि विनीत कुमार जी ठाणा-2 के सान्निध्य में तेरापंथ युवक परिषद के अंतर्गत तेरापंथ किशोर मंडल विजयनगर द्वारा 'आरोहण' कार्यक्रम का सफल आयोजन।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में आध्यात्मिक चेतना, व्यक्तित्व विकास, अनुशासन एवं संस्कारों का संवर्धन करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि विनीत कुमार जी (ठाणा-2) के पावन सान्निध्य में हुआ। तेरापंथ युवक परिषद, विजयनगर के अध्यक्ष पवन बैद ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी सहयोगी संस्थाओं,ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओ,कार्यकर्ताओं एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायी एवं संस्कारमूलक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।