रक्षाबंधन कार्यशाला का सफल आयोजन

संस्थाएं

इचलकरंजी।

रक्षाबंधन कार्यशाला का सफल आयोजन

इचलकरंजी। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद्, इचलकरंजी द्वारा जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन संस्कारक विकास सुराणा एवं पंकज जोगड़ के तत्त्वावधान में पूरे विधि-विधान व मंगल मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। कार्यशाला का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। तेयुप अध्यक्ष अंकुश बाफना ने पधारे हुए सभी महानुभावों का भावभीना स्वागत किया। जैन संस्कार विधि प्रभारी नितिन छाजेड़ ने अपने वक्तव्य में जैन संस्कार विधि के महत्व एवं उपयोगिता पर संक्षिप्त प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। तेयुप मंत्री शुभम आंचलिया ने किया। कार्यक्रम के संयोजक भंवर बालर ने किया।