'युवालोक' का भव्य उद्घाटन

संस्थाएं

उत्तर, अहमदाबाद।

'युवालोक' का भव्य उद्घाटन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में एवं तेरापंथ युवक परिषद्–अहमदाबाद उत्तर के तत्वावधान परिषद् के नवीन 'युवालोक' का भव्य उद्घाटन जैन संस्कार विधि से धार्मिक एवं संस्कारमय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल मंत्रोच्चार के साथ हुआ। परिषद् अध्यक्ष दिलीप भंसाली ने उपस्थित अतिथियों, संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। संस्कारक अरुण बैद ने मंगल मंत्रोच्चार, मंगल भावना यंत्र की स्थापना एवं विधि-विधान के साथ जैन संस्कार विधि संपन्न कराई। उन्होंने 'युवालोक' के उज्ज्वल भविष्य, निरंतर प्रगति एवं संघीय गतिविधियों के लिए इसके मंगलमय उपयोग की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं तथा उपस्थित जनों को जैन संस्कार विधि की महत्ता एवं संस्कारमय जीवन की प्रेरणा दी। संस्कारक के रूप में आनंद बोथरा, जागृत दुगड़ एवं विशाल पींचा (प्रशिक्षु) ने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। इस अवसर पर अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, संगठन मंत्री रोहित कोठारी, CPS मुख्य ट्रेनर अरविंद मांडोत, शाखा प्रभारी अर्पित नाहर, मीडिया राष्ट्रीय प्रभारी अमित गन्ना एवं प्रबुद्ध विचारक अशोक लूणिया सहित अभातेयुप परिवार के सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने 'युवालोक' भवन के उद्घाटन पर परिषद को शुभकामनाएँ देते हुए इसे सेवा, संस्कार एवं संगठन के प्रकल्पों का सशक्त केंद्र बनाने की प्रेरणा दी। ATDC एवं आचार्य महाप्रज्ञ मेडिकल सेंटर जैसे सेवा प्रकल्प प्रारंभ करने के लिए भी प्रेरित किया। वहीं, सार-संभाल यात्रा के उपलक्ष्य में पधारे अभातेयुप राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी ने सेवा, संस्कार एवं संगठन के विभिन्न आयामों की जानकारी देते हुए चौका सत्कार सेवा में सहभागिता तथा आगामी पश्चिमांचल सम्मेलन में अधिकाधिक युवकों की भागीदारी के लिए प्रेरित किया। तेयुप अहमदाबाद उत्तर के अध्यक्ष दिलीप भंसाली, मंत्री विमल बाफना एवं समस्त पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा–उत्तर अहमदाबाद के अध्यक्ष महावीर ढेलड़िया उपस्थित रहे।