संस्थाएं
प्रतियोगिता से होता है प्रतिभा का विकास
कटिहार। मुनि प्रशांत कुमार जी, मुनि कुमुद कुमार जी के सान्निध्य में कटिहार तेरापंथ युवक परिषद द्वारा भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। जनसभा को संबोधित करते हुए मुनि प्रशांत कुमार जी ने कहा - भाषण प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने अपने अंदाज से बहुत अच्छी प्रस्तुति दी। भाषण प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रतिभा का विकास, बोलने की कला का विकास।मंच पर प्रस्तुति देने से साहस एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। व्यक्तित्व विकास का एक सुन्दर माध्यम है इस तरह की प्रतियोगिता। प्रतियोगिता में भाग लेने से व्यक्ति कितना कितना ज्ञान अर्जित कर लेता है। कटिहार में सीपीएस की क्लास भी आयोजित हुई थी जो एक माध्यम बनी प्रतिभा विकास का। बिना देखे बोलने से बोलने की कला का एक अच्छा विकास होता है। बोलने से पूर्व विषय की जानकारी अपेक्षित है। पढ़ने से नई नई जानकारी मिलती है। तेरापंथ युवक परिषद एक माध्यम बनी है प्रतिभा विकास का साधुवाद। संयोजन मुनि कुमुद कुमारजी एवं श्रेयांस खटेड़ ने किया। आभार अमित पटावरी ने किया।