मनोबल मजबूत हो तभी तप में आगे बढ़ा जा सकता है

संस्थाएं

बालोतरा।

मनोबल मजबूत हो तभी तप में आगे बढ़ा जा सकता है

प्रोफेसर साध्वी मंगलप्रज्ञा जी के सान्निध्य में संगीता चोपड़ा और श्वेता सालेचा के मासखमण तप का अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में साध्वी मंगलप्रज्ञा जी ने कहा- जब व्यक्ति का मनोबल मजबूत होता है, तभी वह तप के क्षेत्र में आगे बढ़ स‌कता है। चातुर्मास का समय विशेष तप साधना के लिए माना गया ओर दोनों तपस्विनी बहनों ने साहस का काम किया। और सक्रियता के साथ जप प्रवचन श्रवण आदि नियमित रूप से किया है आज उनका संकल्प फलवान हुआ तप का जैन शासन में विशिष्ट स्थान है। तपस्वियों का प्रेरक इतिहास पठनीय और आचरणीय है। तप के द्वारा आत्मशुद्ध‌ता बढ़‌ती है और स्वस्थता की अनुभूति होती है। पूर्व संचित कर्मों के नाश के लिए तपस्या विशिष्ट उपक्रम है। ज्ञानशाला के बच्चों ने रोबोर्ट जैपनीज' कार्यक्रम के द्वारा अनुमोदना की। ज्ञानार्थी परिधि जैन ने आकर्षक शैली में तपस्या की बात कही ओर आने वाली ग्यारह रंगी तप में जुड़ने का कहा। तपस्विनी संगीता चोपड़ा को उनकी भाभी कमला ओस्तवाल और पुत्र नैतिक चोपड़ा ने वर्धापित किया। सभा उपाध्यक्ष देवीलाल ओस्तवाल ने एवं तेरापंथ सभा अध्यक्ष राणमल फोलामेहता ने अभिनन्दन पत्र का वाचन किया।