ज्ञानशाला है जागरण की प्रयोगशाला

संस्थाएं

हैदराबाद।

ज्ञानशाला है जागरण की प्रयोगशाला

युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि दीप कुमार जी आदि ठाणा 2 के सानिध्य में हैदराबाद में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन किया गया। सभी 20 ज्ञानशालाओं का सामुहिक आयोजन बहुत ही उत्साह पूर्वक किया गया। इसके प्रथम चरण में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। परामर्शक अंजू बैद ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि द्वय के मंगल मंत्रोचार के साथ हुआ। शिवरमपल्ली ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों द्वारा खूबसूरत नृत्य नाटिका पेश की गई, ज्ञानशाला की वार्षिक रिपोर्ट क्षेत्रीय संयोजक संगीता गोलछा द्वारा प्रस्तुत की गई। ज्ञानार्थियों द्वारा कव्वाली के रूप में आकर्षक मंचीय प्रस्तुति दी गई। मुनि दीप कुमार जी ने अपने प्रेरणादाई वक्तव्य में ज्ञानशालाओं का उत्साह वर्धन करते हुए 'ज्ञानशाला है जागरण की प्रयोगशाला' विषय पर सारगर्भित विचार रखें मुनि श्री ने कहा कि तेरापंथ धर्म संघ में ज्ञानशाला एक महीनीय प्रवृत्ति है जिसमें हजारों की संख्या में बच्चे संस्कार ज्ञान पाते हैं और पूरे देश भर में हजारों की संख्या में ही प्रशिक्षिकाएं अपनी निस्वार्थ सेवाएं देती है निश्चित रूप से तेरापंथ धर्म संघ के आचार्य गणाधिपति गुरुदेव तुलसी, आचार्य महाप्रज्ञ जी और वर्तमान में आचार्य महाश्रमण जी से इसको बहुत पोषण और मार्गदर्शन मिलता है मुनीश्री जी ने बच्चों को एक कहानी के माध्यम से क्रोध,लालच, भय व रोग को पराजित करने के लिए बुद्धि, लज्जा, हिम्मत व तंदुरुस्ती का जीवनशैली में शामिल करने की कला को सीखने की प्रेरणा दी मुनिश्री ने अपने वक्तव्य में फरमाया कि जिस प्रकार स्कूली शिक्षा बच्चों के जीवन में आवश्यक है जिससे वह आगे चलकर अपना कैरियर उन्नत कर सकता है वैसे ही बचपन में दिए गए ज्ञानशाला के संस्कार जीवन को सार्थक व सफल दिशा दे सकती है।
प्रदर्शनी में प्रशिक्षिकाओं द्वारा बनाए गए लोक के दृश्य, 25 बोल की चित्र प्रदर्शनी, आचार्य भिक्षु जन्म संबंधित मॉडल व आध्यात्मिक गेम रखे गए जिनको श्रावक समाज व बच्चों ने बहुत उत्साह से देखा वह आध्यात्मिक गेमस में सहभागिता रखी। महिला मंडल अध्यक्ष नमिता सिंघी, युवक परिषद अध्यक्ष विनोद दूगड़ टीपीएफ अध्यक्ष वीरेंद्र घोषल ज्ञानशाला विभाग में सभा प्रभारी अरिहंत गुजरानी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का मंच संचालन काचीगुड़ा ज्ञानशाला की स्थानीय संयोजक प्रभा नाहटा द्वारा किया गया।