धैर्य और आत्मशुद्धि की प्रेरणा देता है आयंबिल तप

संस्थाएं

यशवंतपुर-बैंगलोर।

धैर्य और आत्मशुद्धि की प्रेरणा देता है आयंबिल तप

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल, यशवंतपुर द्वारा 4 सितंबर को सामूहिक आयंबिल तप अनुष्ठान का आयोजन श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ किया गया। आयंबिल तप केवल आहार के संयम का ही नहीं, बल्कि मन, वचन एवं इंद्रियों के संयम का भी साधन है। यह तप साधक को धैर्य, आत्मचिंतन एवं आत्मशुद्धि की प्रेरणा प्रदान करता है। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुआ। मंडल की अध्यक्ष रेखा पितलिया ने सभी तपस्वी भाई-बहनों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। निवर्तमान अध्यक्ष मीनाक्षी दक ने आयंबिल अनुष्ठान के महत्व एवं आध्यात्मिक लाभों की जानकारी प्रदान की। तत्पश्चात भगवान पार्श्वनाथ का जप करवाया गया। कार्यक्रम में यशवंतपुर सभा के अध्यक्ष कुंदन गन्ना एवं उनकी टीम, युवक परिषद के अध्यक्ष सुनील बोलिया एवं उनकी टीम महिला मंडल पदाधिकारी सहित अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही।