रक्षा बंधन  कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

जयपुर।

रक्षा बंधन कार्यशाला का आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद् जयपुर द्वारा अणुविभा जयपुर केन्द्र में ‘जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन’ कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक नमस्कार महामंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। कार्यशाला को संबोधित करते हुए हृी संस्कारक राजेन्द्र बांठिया ने कहा कि किसी भी मांगलिक प्रसंग को जैन मंत्रोच्चार के साथ सादगी से मनाना एक महनीय उपक्रम है। इसके माध्यम से संस्कारक जैन मान्यताओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं। संस्कारक गौतम बरड़िया ने रक्षाबंधन के महत्त्व पर प्रकाश डाला।