रक्षाबंधन कार्यशाला का भव्य आयोजन

संस्थाएं

हासन।

रक्षाबंधन कार्यशाला का भव्य आयोजन

हासन। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद हासन द्वारा जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला का कार्यक्रम तेरापंथ भवन हासन में आयोजित किया गया।
चिकमंगलूर के जैन विधि संस्कारक महावीर सकलेचा ने कहा इस कार्यशाला के द्वारा हमारे सामाजिक कार्य जैसे जन्मदिन, विवाह, गृह प्रवेश आदि कार्य जैन विधि से करें ताकि हम अपने जीवन में अहिंसा का पालन करते हुए, हिंसा करने से बचे। तेयुप के अध्यक्ष विकाश कोठारी ने सभी का स्वागत किया।