संस्थाएं
भाई बहन के विश्वास का प्रतीक
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् (अभातेयुप) के मार्गदर्शन में तेरापंथ युवक परिषद्, साउथ कोलकाता द्वारा तेरापंथ साउथ सभा में 'जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला' का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 20 बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय, संस्कारमय एवं प्रेरणादायी बना रहा।
इसके पश्चात् तेयुप साउथ कोलकाता के अध्यक्ष प्रशांत श्यामसुखा ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी बच्चों एवं अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने ऐसे संस्कारपरक आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी को जैन संस्कृति, परंपराओं एवं जीवन-मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के संस्कारक राकेश नाहटा ने बच्चों को रक्षाबंधन पर्व के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व, भाई-बहन के पवित्र संबंध तथा जैन संस्कार विधि के अनुरूप पर्व मनाने की प्रेरणा दी। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को रक्षाबंधन के मूल भाव, पारिवारिक प्रेम, सादगी एवं संस्कारों का महत्व समझाया गया। बच्चों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ कार्यशाला में सहभागिता की, मंत्री हर्ष दुगड़ ने आभार ज्ञापन किया।