रक्षा बंधन अपनत्व का त्यौहार

संस्थाएं

इरोड।

रक्षा बंधन अपनत्व का त्यौहार

महातपस्वी युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वी सोमयशाजीआदि ठाणा 3 के सान्निध्य में स्थानीय तेरापन्थ भवन में आ भा ते यु प निर्देशित रक्षा बन्धन कार्यशाला का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साध्वीश्री जी ने कहा कि सभी को जैन संस्कार विधि अपनानी चाहिए। इससे हमारे अंदर जैनत्व के भाव पुष्ट होते है। नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यशाला की शुरुआत हुयी।जैन संस्कारक सुरेन्द्र भंडारी, राजेश बोथरा ने विभिन्न मंत्रोच्चार के द्वारा और ज्ञानशाला के ज्ञानार्थीओ द्वारा रक्षाबंधन का सामूहिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। संस्कारक द्वय ने जैन विधि वह मंगल भावना यंत्र की पूर्ण जानकारी दी।