रक्षाबंधन कार्यशाला का शुभारंभ

संस्थाएं

सूरत।

रक्षाबंधन कार्यशाला का शुभारंभ

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् द्वारा निर्देशित 'जैन संस्कार विधि से रक्षाबंधन कार्यशाला' का भव्य आयोजन तेरापंथ भवन में किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ पंच परमेष्ठी नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। संस्कारक विजयकांत खटेड, धर्मचंद सामसूखा, मिठालाल भोगर, गौतम वैदमुथा, मनीष मालू, विनीत सामसूखा, अरविन्द बाफना, पंकज बुच्चा, अभय बोथरा ने जैन संस्कार विधि का महत्व समझाते हुए विभिन्न मंगल मंत्रों के उच्चारण के साथ रक्षाबंधन पर्व को जैन संस्कार विधि से मनाने की सरल एवं प्रायोगिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर रक्षाबंधन की विधि को विस्तारपूर्वक समझाया गया, ताकि सभी उपस्थित सदस्य स्वयं इस विधि को अपनाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर सकें।