शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

गुवाहाटी।

शपथ ग्रहण समारोह

गुवाहाटी। आचार्य तुलसी महाश्रमण रिसर्च फाऊंडेशन (ATMRF) गुवाहाटी के नव मनोनीत अध्यक्ष विजय सिंह डोसी एवं उनके पदाधिकारी गण का शपथ ग्रहण समारोह जैन संस्कार विधि से तेरापंथ धर्मस्थल में हुआ। संस्कारक आनंद सुराणा, अशोक बोरड, बजरंग डोसी, छतर सिंह चौरड़िया एवं सतीश भादानी ने मंगलभावना यंत्र की विधिवत स्थापना कराई एवं पुरे विधि विधान व मंगल मंत्रोच्चार से सानन्द संपादित करवाया। परिषद की ओर से अध्यक्ष रोहित सुराणा ने आध्यात्मिक मंगलकामनाएं प्रेषित की।