TPF का शपथ ग्रहण समारोह

संस्थाएं

विजयनगर

TPF का शपथ ग्रहण समारोह

विजयनगर। टीपीएफ बेंगलुरु वेस्ट की नई कार्यकारिणी (कार्यकाल 2026-27) का शपथ ग्रहण समारोह मुनि विनीत कुमार जी ठाणा-2 के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ। टीपीएफ बेंगलुरु वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष ललित बेगानी ने स्वागत वक्तव्य दिया। टीपीएफ दक्षिण जोन के पूर्व अध्यक्ष वर्तमान में राष्ट्रीय सहमंत्री विक्रम कोठारी ने दक्षिण जोन के मनोनीत अध्यक्ष हितेश गिरिया को शपथ दिलाई और बेंगलुरु वेस्ट के पूर्व अध्यक्ष ललित बेगानी ने बेंगलुरु वेस्ट के नव मनोनीत अध्यक्ष आशुतोष नाहर को शपथ दिलवाई। टीपीएफ बेंगलुरु सेंट्रल के अध्यक्ष जितेन्द्, आंचलिया, टीपीएफ राष्ट्रीय परामर्श एम सी बलदोटा ने पूरी टीम को बधाई संप्रेक्षित की। मुनि विनीत कुमार ने मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए नई टीम को प्रेरित किया कि वे आध्यात्मिक मूल्यों से जुड़े रहकर व्यावसायिक उन्नति और सामाजिक सेवा दोनों में आगे बढ़ें। संचालन टीपीएफ पूर्व मंत्री कौशल खटेड़ तथा धन्यवाद ज्ञापन टीपीएफ बेंगलुरु वेस्ट के मंत्री हर्ष बरलोटा द्वारा प्रस्तुत किया गया।