अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 का सफलता पूर्वक आयोजन

संस्थाएं

भीलवाड़ा।

अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 का सफलता पूर्वक आयोजन

भीलवाड़ा। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत क्रिएटिविटी कॉन्टेस्ट 2026 के अंतर्गत 'हमारी ताकत हमारा परिवार' विषय पर जिला स्तर की प्रतियोगिताओं का सफलता पूर्वक आयोजन महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल शास्त्री नगर में किया गया। अणुव्रत समिति अध्यक्ष अभिषेक कोठारी ने बताया कि भीलवाड़ा जिला से कुल 36 विद्यालयों के 111 विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिता चित्रकला, भाषण, निबंध, एकल गायन, समूह गायन एवं कविता में भाग लिया।
प्रतियोगिता के राज्य प्रभारी राजेश चोरड़िया ने बताया कि विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए, पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने तथा 'अणुव्रत' के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण प्रयास है। कार्यक्रम संयोजक महावीर खाब्या ने बताया कि जिला स्तर के विभिन्न प्रतियोगिता के लिए निष्पक्ष निर्णायकों की नियुक्ति समिति द्वारा की गई। अणुव्रत समिति भीलवाड़ा अध्यक्ष अभिषेक कोठारी ने स्वागत उद्बोधन दिया।