स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और खुशहाल जीवन

संस्थाएं

कोकराझार।

स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और खुशहाल जीवन

तेरापंथ युवक परिषद द्वारा तेरापंथ महिला मंडल, कोकराझार शाखा के सहयोग से पाँच दिवसीय नेचुरोपैथी, एक्यूप्रेशर एवं कायरोप्रैक्टर उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में TH. Dr. Mahendra Singh (MD in Acu) एवं TH. Dr. Prakash Rankawat (MD in Acu) द्वारा विभिन्न प्राकृतिक एवं वैकल्पिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से लोगों को उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान एक्यूप्रेशर, कायरोप्रैक्टर थेरेपी, कपिंग, वाइब्रेशन थेरेपी तथा मैग्नेट थेरेपी जैसी उपचार पद्धतियों की सेवाएँ उपलब्ध कराई गईं। शिविर के संयोजक विजय भूरा, सह-संयोजक ममता सेठिया तथा सह-संयोजक सचिन छाजेर सहित पूरी टीम ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया। आयोजन के माध्यम से 'स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और खुशहाल जीवन' का संदेश दिया गया तथा प्राकृतिक एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए समाज को प्रेरित किया गया।