भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

संस्थाएं

गाँधीनगर दिल्ली।

भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

गाँधीनगर दिल्ली। परमपूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से एवं डॉ. मुनि अभिजीत कुमार जी व मुनि जागृत कुमार जी के पावन सानिध्य में भिक्षु दर्शन प्रशिक्षण कार्यशाला का प्रेरणादायी आयोजन संपन्न हुआ। कार्यशाला में डॉ. मुनि अभिजीत कुमार जी ने अपनी अत्यंत सरल, सहज एवं प्रभावशाली प्रवचन शैली में आचार्य श्री भिक्षु के विचारों एवं दर्शन को समझाया। उन्होंने उपस्थित समाज को प्रेरित करते हुए बताया कि महापुरुषों के विचार केवल जानने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें अपने जीवन के आचरण में उतारने के लिए होते हैं। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन ने उपस्थित सभी श्रावक-श्राविकाओं को भिक्षु दर्शन को गहराई से समझने एवं आत्मसात करने की प्रेरणा प्रदान की। मुनि जागृत कुमार जी ने भी अपने प्रेरणादायी उद्बोधन द्वारा उपस्थित समाज को विशेष प्रेरणा प्रदान की तथा सभी को धर्म और दर्शन के अध्ययन के साथ-साथ उसके सिद्धांतों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। तेरापंथ युवक परिषद् गाँधीनगर दिल्ली के निवर्तमान अध्यक्ष क्रांति बरड़िया ने मुनिश्री के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए उपस्थित श्रावक-श्राविका समाज के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।