संस्थाएं
Fit Yuva Hit Yuva कार्यक्रम आयोजित
गाँधीनगर दिल्ली। अभातेयुप के आयामों में एक प्रमुख आयाम F.Y.H.Y इसी क्रम में तेयुप गाँधीनगर-दिल्ली ने अपने युवाओं को Fit रहने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन तेरापंथ भवन, विकास मंच, कृष्णानगर, दिल्ली के प्रांगण में योग ट्रेनर दीपक सरीन व योगा ट्रेनर आँचल की उपस्थिति में हुआ। अध्यक्ष प्रकाश सुराणा ने योग ट्रेनर का व पधारे हुए सभी सभा संस्थाओं के पदाधिकारियों व युवा कार्यकर्त्ताओं का स्वागत व अभिनंदन किया। योग ट्रेनर ने योग की जानकारी करवाते हुए योग कब, कैसे और क्यों जरूरी है योग हमारें जीवन मे इसके बारे में बताते हुए योग व प्राणायाम करवाना प्रारम्भ किया। कुशल मंच संचालन व आभार ज्ञापन प्रभारी अनुराग बोथरा ने किया।